BJP ने JDU से जहानाबाद उपचुनाव में 3 सीटों में से किसी एक पर अपना उम्मीदवार खड़ा करने की अपील की

नीतीश कुमार, सुशील मोदी !
bihar-jharkhand news | Date: 18-Feb-2018 | 13:13:02
18 फरवरी 2018,
पटना !!
11 मार्च को बिहार में एक लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने वाले हैं. मगर इन चुनावों से JDU ने खुद को अलग ही रखा है. इस बात की औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दी है कि JDU इन तीनों सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी और ना ही चुनाव में हिस्सा लेगी. इसके बावजूद भी BJP के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने JDU से अपील की है कि वह इन 3 सीटों में से किसी एक पर अपना उम्मीदवार खड़ा करें.
नित्यानंद राय ने JDU से अपील की है कि पार्टी उप चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए और चुनाव से अलग रहने का उनका जो फैसला है उस पर पुनर्विचार करें. नित्यानंद राय ने कहा कि BJP तीनों सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरीके से तैयार है. मगर उप चुनाव में NDA की पूरे तरीके से भागीदारी हो इसको सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि सहयोगी दल इसमें पूरे तरीके से अपनी भागीदारी निभाएं.
नित्यानंद ने कहा-उप चुनावों में सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहिए !
नीतीश कुमार और JDU के प्रदेश प्रवक्ता वशिष्ठ नारायण सिंह से व्यक्तिगत अपील करते हुए नित्यानंद राय ने कहा है कि उन्हें इन उप चुनावों में किसी एक सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहिए. प्रदेश BJP अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में NDA के पक्ष में माहौल है और इसे पुख्ता तरीके से प्रदर्शित करने के लिए प्रमुख सहयोगी दल JDU को चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए.
गौरतलब है कि BJP चाहती है कि जदयू अपना उम्मीदवार जहानाबाद विधानसभा सीट पर उतारे. गौरतलब है कि अररिया लोकसभा सीट के लिए पार्टी के तरफ से उम्मीदवार प्रदीप कुमार होंगे. वहीं भभुआ विधानसभा सीट के लिए पार्टी की उम्मीदवार रिंकी पांडे होंगी. पेंच दरअसल जहानाबाद सीट को लेकर फंसा हुआ है.
BJP चाहती है इस सीट पर JDU अपना उम्मीदवार उतारे !
वहीं NDA के दूसरे सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के दोनों गुट इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं. मगर BJP चाहती है कि इस सीट पर JDU अपना उम्मीदवार उतारे. सूत्रों के मुताबिक, BJP जहानाबाद सीट पर JDU नेता अभिराम शर्मा को उतारने की सोच रही है.
जहानाबाद सीट पर NDA खेमे से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने दावा ठोका था. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा था कि वह जहानाबाद सीट पर अपना उम्मीदवार किसी भी कीमत पर उतारेंगे. मगर बाद में उसने फैसला किया कि वह इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo