झारखंड : तीन दिन से भूखी पड़ी माँ ने तोडा दम, घर पर नहीं था अन्न का एक भी दाना !!

(सांकेतिक तस्वीर) !
bihar-jharkhand news | Date: 16-Jan-2018 | 13:27:33
16 जनवरी 2018
रांची !!
पिछले साल कथित रूप से भूख से हुई मौतों के कारण आलोचना झेल चुकी झारखंड सरकार एक बार फिर घेरे में है। इस बार गिरीडीह जिले के सेवांतर गांव में एक महिला की भूख से मौत का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक शनिवार को गांव में 45 वर्षीय बुधनी सोरेन की भुखमरी से मौत हो गई। हालांकि जिला प्रशासन मौत की वजह जिले में शीत लहर को बता रहा है।
सोरेन अपने पीछे 7 साल के बेटे और सौतेली बेटी सुनीता सोरेन को छोड़ गई हैं। उनके दूसरे पति की मौत पिछले साल ही हो गई थी। बुधनी अपना खर्चा चलाने के लिए पत्तल का दोना और प्लेटें बेचती थीं लेकिन पिछले कुछ दिनों से बीमार होने की वजह से वह काम पर नहीं जा सकी थी। बुधनी के बेटी सुनीता ने बताया कि घर में पिछले तीन दिन से खाने के लिए कुछ नहीं था। वह बीमार थीं इस वजह से खाने के लिए कुछ बाहर से लाने में असमर्थ थी।
नहीं था राशन कार्ड और आधार कार्ड !
सुनीता ने बताया कि उनके पास कोई राशन कार्ड या आधार कार्ड भी नहीं था। न ही गांव के सरपंच और प्रशासन का कोई प्रतिनिधि इसके लिए उनके पास आया। इस बारे में थानसिंहडीह पंचायत के मुखिया बलेश्वर राय ने बताया कि उन्हें बुधनी के बारे में जैसे ही जानकार मिली वह गांव पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह कभी - कभार अपने बेटे के साथ स्कूल जाती थी और उसके मिड-डे मील से थोड़ा सा भोजन करती थीं।
गौरतलब है कि पिछले साल झारखंड में भूख से मौतों ने पूरे देश में राजनीतिक बहस की शुरुआत की थी। पहला मामला झारखंड के सिमडेगा जिले में 11 साल की एक मासूम संंतोषी कुमारी की मौत का सामने आया। उसके बाद धनबाद में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें घर में राशन नहीं होने से रिक्शाचालक की मौत हो गई थी। तीसरा मामला झारखंड के कोरता गांव से था जहां 13 साल के मासूम की मां की मौत भूख से हो गई थी लेकिन प्रशासन ने मानने से इनकार कर दिया था।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo