Mon 09, Dec 2019
Mon 09, Dec 2019
  • मुख्य खबरें
  • मुख्य खबरें
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • बरेली
    • मेरठ
    • मुरदाबाद
    • इलाहाबाद
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • आजमगढ
    • सहारनपुर
    • नॉएडा/ग़ाज़ियाबाद
    • झांसी
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुद्रपुर
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टेहरी गढ़वाल
  • दुनिया
    • चीन
    • पाकिस्तान
    • अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया
    • जापान
    • ब्रिटेन
    • बांग्लादेश
    • श्रीलंका
    • रूस
    • उत्तर कोरिया
    • अन्य
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तरा खंड
    • दिल्ली
    • हरियाणा - पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • आंध्र प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार-झारखंड
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • गोआ
    • उड़ीसा
    • पश्चिम बंगाल
    • तमिल नाडु
    • केरल
    • कर्नाटक
    • जम्मू- कश्मीर
    • नार्थ-ईस्ट
    • अन्य राज्य
  • खेल
    • हॉकी
    • क्रिकेट
    • कब्बडी
    • बैडमिंटन
    • टेनिस
    • एथलेटिक्स
    • फुटबॉल
  • बिज़नस
  • मनोरंजन
    • मूवी
    • छोटा पर्दा
    • हॉलीवुड
    • गॉसिप्स
    • फनी वीडियोस
    • जोक्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • गैजेट्स
    • बाइक
    • फोर व्हीलर
    • गार्डन
    • ब्यूटी टिप्स
  • चिकित्सा
    • आयुर्वेद
    • अलोपथी
    • होम्योपथी
    • यूनानी
    • घरेलू नुस्खा
  • श्रद्धा

राजस्थान में ‘पद्मावत’ पर बैन बना पर्यटन के लिए वरदान, पर्यटकों की संख्या में हुआ भारी इजाफा !!

Hindi News, News in Hindi, Latest News in Hindi, Hindi Samachar, News Hindi, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Khabar7 , Khabar7 News, समाचार, हिंदी में समाचार, Moradabad News, Delhi News, Ghaziabad News, Noida News, Uttar Pradesh News, Uttrakhand News, current affairs, cricket, sports, business and cinema

फाइल फोटो !



rajhasthan news | Date: 15-Jan-2018 | 18:11:31

15 जनवरी 2018,

जयपुर !!

राजस्थान में संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म 'पद्मावत' पर प्रतिबंध लगना ऐसा मालूम पड़ रहा है, जैसे कि यह राज्य के पर्यटन उद्योग के लिए वरदान बन गया है। राज्य का मेवाड़ क्षेत्र जो रानी पद्मिनी के बारे में किस्से-कहानियों का घर है, वहां दिसंबर 2017 में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखा गया।

संजय लीला भंसाली की फिल्म को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध होने के बाद देशभर से बड़ी संख्या में लोग पिछले महीने और जनवरी के पहले सप्ताह में राजस्थान के महत्वपूर्ण शहरों में घूमने आए हैं, जिसमें चित्तौड़गढ़ और उदयपुर शामिल हैं। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'पद्मावती' का नाम बदलकर 'पद्मावत' करने और कुछ बदलाव करने पर आखिरकार सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दिखा दी। 

रानी पद्मिनी को जानने की उत्सुकता !

चित्तौड़गढ़ के सहायक पर्यटन अधिकारी शरद व्यास ने कहा कि पद्मिनी के गृह नगर चित्तौड़गढ़ में आने वाले पर्यटकों की संख्या में दोगुनी वृद्धि हुई है। दिसंबर 2017 में 81,009 पर्यटक आए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 40,733 पर्यटक आए थे। 

कहा जाता है कि अपने पति रतन सिंह के दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के हाथों पराजित होने के बाद चित्तौड़गढ़ किले में ही रानी पद्मिनी ने अपनी इज्जत और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जौहर (कुंड में आग लगाकर उसमें कूद जाना) किया था। 

शरद व्यास ने बताया, 'पर्यटक रानी पद्मिनी से संबंधित स्थलों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्म 'पद्मावत' को लेकर इतना कुछ होने के बाद शहर को देश में अचानक से इतनी लोकप्रियता मिल गई।' 

गाइड की भी डिमांड बढ़ी !

क्रिसमस (25 दिसंबर) से लेकर जनवरी के पहले सप्ताह में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी अचानक से भारी वृद्धि देखी गई है। पंजीकृत सरकारी गाइड सुनील सेन ने बताया कि लोगों में इतिहास के प्रति ज्यादा जागरूकता बढ़ी है। वे पद्मिनी, उनके पति रावल रतन सिंह और अलाउद्दीन से संबंधित किस्सों के बारे में पूछते हैं। वे ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी के साथ आते हैं और ऐतिहासिक स्थलों को देखने की ख्वाहिश जताते हैं, जहां ऐतिहासिक घटनाएं हुईं। 

लोग इतिहास जानने के लिए उत्सुक !

सेन ने कहा कि चित्तौड़गढ़ के ज्यादातर पर्यटक उस दर्पण को देखने के लिए आते हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि खिलजी को रानी पद्मिनी का चेहरा उसी दर्पण में दिखाया गया था। लोग यह जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं कि रानी ने पति की हार के बाद किस जगह 16,000 महिलाओं के साथ जौहर किया था। 

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2017 (रविवार) को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। टिकट खत्म हो जाने पर किले के फाटक को जल्द बंद करना पड़ा। यहां तक कि गाइड की मांग भी बढ़ गई है, क्योंकि लोग रानी पद्मिनी की कहानियां सुनना चाहते हैं। 

महाराणा प्रताप को भी जानने की जिज्ञासा !

चित्तौड़गढ़ के होटल मीरा के मालिक सुधीर गुरनानी ने कहा कि यहां आने वाले पर्यटक महाराणा प्रताप और मेवाड़ की संस्कृति के बारे में जानने के लिए उदयपुर भी जाते हैं। उदयपुर के एक गाइड अरुण कुमार रेमतिया ने कहा कि झीलों के शहर उदयपुर आने वाले पर्यटक चित्तौड़गढ़ और रानी पद्मिनी के बारे में भी पूछ रहे हैं। कई लोग यहां चित्तौड़गढ़ होते हुए आ रहे हैं। 

उदयपुर के लेक पिछोला होटल की सेल्स मैनेजर श्रुति ने भी इस बात की पुष्टि की है कि शहर में अब तक ज्यादातर विदेशी पर्यटक ही बड़ी संख्या में आते थे, लेकिन इस बार घरेलू पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिली है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या रानी पद्मिनी और उनसे जुड़ी गाथा को लेकर उनकी उत्सुकता और जिज्ञासा को दर्शाती है।



Share your views...






पॉपुलर न्यूज़

  • राजस्थान : नाराज CM गहलोत ने 9 अधिकारियों को किया सस्पेंड, 3 को थमाई चार्जशीट !!

  • राजस्थान : भाजपा ने की विशेष सत्र बुलाने की मांग, गृह मंत्रालय छोड़ें CM गहलोत !!

  • राजस्थान : कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला बोले- मोबाइल पर गलत सामग्री देख बिगड़ रहे बच्चे !!

  • राजस्थान : अशोक गहलोत बोले- पूरे देश में सिमट रही भाजपा, आंकड़े छिपाती है सरकार !!

  • राजस्थान : गोवंश को बचाने में पेड़ से टकराई 2 मिनी बसें, 12 की मौत, कई लोग घायल !!

  • राजस्थान निकाय चुनाव : 36 से 6 पर पहुंची भाजपा, 49 में से 20 सीटों पर जीती कांग्रेस !!

  • अवमानना याचिका पर गहलोत सरकार को HC से नोटिस, 6 हफ्ते में मांगा जवाब !!

  • राजस्थान : नैशनल हाइवे पर बस और ट्रक के बीच भिड़ंत, 10 की मौत, 25 लोग घायल !!

  • राजस्थान : निकाय चुनाव में 71.53 फीसदी मतदान, 19 नवंबर को आएंगे नतीजे !!

  • दिल्ली के बाद अब अलवर में वकीलों ने हरियाणा पुलिस के जवान को पीटा !!

फोटो न्यूज़

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट





  • उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी

  • उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल

  • दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य

  • खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल

  • मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स

  • लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स

  • चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा



Follow Us


Subscribe To Our Newsletter



Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7

Powered By Siabak Creativo