शेयर बाजार : सेंसेक्स 73 और निफ्टी 25 अंक गिरकर बंद !!

शेयर बाजार !
business news | Date: 10-May-2018 | 17:54:13
10 मई 2018,
नई दिल्ली !!
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन की तेज शुरुआत करने के बाद शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई. इसकी वजह से गुरुवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए.
गुरुवार को सेंसेक्स जहां 73 अंक टूटकर 35,246 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 25 अंकों की गिरावट के साथ 10,717 के स्तर पर बंद हुआ. गुरुवार के कारोबार में NSE सूचकांक पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान के ऊपर बंद हुए.
टाटा मोटर्स और सिप्ला के शेयरों में गिरावट !
कारोबार बंद होने के दौरान भारती एयरटेल, ONGC और टेक महिंद्रा के शेयर टॉप गेनर में शामिल रहे. हालांकि टाटा मोटर्स और सिप्ला के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
बता दें कि सुबह बाजार ने तेज शुरुआत की थी. ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने का बुधवार को बाजार पर ज्यादा असर नहीं दिखा. गुरुवार की सुबह को भी यही स्थिति बनी रही. इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार ने तेज शुरुआत की.
निफ्टी 10,781.35 के स्तर पर पहुंचा कारोबार !
गुरुवार को सेंसेक्स 172.63 अंक बढ़कर 35,491.98 के स्तर खुला. वहीं, निफ्टी में भी 39.65 अंकों की बढ़त शुरुआती कारोबार में दिखी. इसके बूते निफ्टी 10,781.35 के स्तर पर कारोबार पहुंचा.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo