प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने पीयेम मोदी पर जमकर किया प्रहार, बोले मेली माँ कई भारतीयों से ज्यादा भारतीय है !!

राहुल गांधी ने भाजपा के आरोपों पर किया पलटवार !
karnataka news | Date: 10-May-2018 | 12:42:05
10 मई 2018,
बेंगलुरु !!
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और PM मोदी पर जमकर निशाना साधा। गुरुवार की सुबह ही PM नरेंद्र मोदी ने भी नमो ऐप के जरिए कांग्रेस पर जमकर साधा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने भी भाजपा और कर्नाटक में मोदी की यात्राओं को लेकर हल्ला बोला।
राहुल ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के समर्थन का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के CM कैंडिडेट येदियुरप्पा भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं। राहुल ने दलितों-महिलाओं पर अत्याचार को लेकर मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए।
मनरेगा की तरफ से 35 हजार करोड़ रुपए किए आवंटित !
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने कर्नाटक के लिए मनरेगा की तरफ से 35 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए। राहुल ने कहा, 'भाजपा के रेड्डी ब्रदर्स ने इतने ही पैसों का गबन कर लिया। भाजपा ने ऐसे लोगों को टिकट दिया है। भाजपा के CM उम्मीदवार येदियुरप्पा भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं। PM नरेंद्र मोदी रफाल डील को बताते हैं यह शानदार डील है। मैं भी कहता हूं यह अच्छी डील है, लेकिन मोदीजी के मित्रों के लिए डील अच्छी है।'
'दलित-महिलाओं पर अत्याचार पर हम बोलते रहेंगे' !
PM नरेंद्र मोदी के दलितों पर महिलाओं पर अत्याचार करने पर राजनीति नहीं करने पर राहुल गांधी ने कहा कि PM बताएं कि वो रोहित वेमुला के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? राहुल ने कहा, 'रोहित वेमुला को मार दिया गया क्योंकि वह दलित था, पढ़ना चाहता था। जब महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं तो कांग्रेस क्यों नहीं बोलेगी? क्या यह राजनीति की बात नहीं है? महिलाओं के सम्मान से देश का सम्मान जुड़ा है और हम उनके लिए लड़ते रहेंगे।'
मां को लेकर दिया भावुक बयान !
राहुल गांधी ने PM मोदी और भाजपा पर निजी हमलों के लिए पलटवार किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मेरी मां इटली की हैं, लेकिन इस देश के लिए उन्होंने बहुत कुछ सहा है और त्याग किया। प्रधानमंत्री ने मुझ पर लेकर जिस तरह के निजी हमले किए क्या वह एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा देता है? मैंने उनसे सवाल पूछे, जवाब में उन्होंने निजी वार किए। यह कौन से स्तर की राजनीति है?'
भाजपा के हिंदुत्ववाद पर बोला हमला !
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव के दौरान मंदिर जाने के भाजपा के सवाल पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'एक राजनीतिक पार्टी का नेतृतत्वकर्ता होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि मैं विभिन्न मतों को माननेवाले स्थानों पर जाऊं। मुझे जहां से भी बुलाया जाता है मैं जाता हूं। भाजपा हिंदुत्व का मतलब नहीं समझती। उनके लिए हिंदुत्व चुनावी राजनीति की रणनीति भर है। हमारे देश में अलग धर्म माननेवाले लोग हैं। हम सबको साथ लेकर चलते हैं।'
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo