झांसी : 10 साल की मासूम बहन के साथ चचेरे भाई ने किया बलात्कार, आरोपी फरार !!

crime news | Date: 25-Aug-2019 | 13:07:53
25 अगस्त 2019
झांसी !!
उत्तर प्रदेश के झांसी से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. 10 साल की एक मासूम बच्ची से उसके ही चचेरे भाई पर बलात्कार करने का आरोप लगा है. बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी भाई फरार हो गया|
पीड़ित मासूम हवस का शिकार बनने के बाद काफी देर उसी जगह पड़ी रही लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. जब कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तब मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्ची को अस्पताल पहुंचाया|
अकेला देखकर की जबरदस्ती !
आरोप है कि जब बच्ची के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे तो उसी वक्त उसका चचेरा भाई घर आ धमका और उसे अकेला देखकर जबरदस्ती करने लगा. आरोपी की ज्यादती पर जब बच्ची चिल्लाने लगी तो पड़ोसियों ने उसकी आवाज सुनी और दौड़कर वहां पहुंचे. पड़ोसियों को आता देख आरोपी नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया|
पीड़ित लड़की ने खुद घायल अवस्था में ही अपने माता-पिता को पूरी कहानी सुनाई जिसे सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन सरक गई. हालांकि, इस मामले में आरोपी के पिता और बच्ची के चाचा ने ही बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई|
आरोपी की तलाश जारी !
इस मामले को लेकर झांसी के SSP ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने ही चाचा की बेटी के साथ उस वक्त रेप किया जब वो घर में अकेली थी. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo