त्रिपुरा चुनाव में बड़ी जीत के बाद, भाजपा सरकार के सामने होंगी ये 5 बड़ी चुनौतियां !!

बिप्लब देब के लिए सफ़र चुनौतियों भरा होगा !
other-states news | Date: 09-Mar-2018 | 11:37:25
09 मार्च 2018,
अगरतला !!
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में लेफ्ट का किला ध्वस्त करने के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनाने जा रही है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे बिप्लब देब अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. वहीं जिष्णु देव वर्मा उपमुख्यमंत्री.
25 साल की वामपंथी सरकार को भले ही चुनाव में भाजपा ने कड़ी शिकस्त दी हो, लेकिन नई सरकार के सामने पांच मुद्दे ऐसे होंगे जिनसे निपटना चुनौतियों भरा होगा.
1. भले ही त्रिपुरा साक्षरता के मामले में आगे हो, लेकिन यहां बेरोजगारी हटाना सभी सरकारों के लिए चुनौती भरा रहा है. ज्ञात हो कि अपने चुनावी मेनिफेस्टो में भाजपा ने हर युवा को रोजगार देने का वादा किया है. ऐसे में इस वादे को पूरा करना बड़ी चुनौती है.
2. प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर होने के बावजूद त्रिपुरा में उद्योग व कारखानों का अभाव रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने त्रिपुरा में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) स्थापित करने की बात कही थी. इस तरह जमीन अधिग्रहण और नए उद्योग स्थापित करना भाजपा के लिए चुनौती होगी.
3. बेरोजगारी, उद्योग और शिक्षा के अलावा त्रिपुरा में स्वास्थ्य सुविधा देना बड़ी चुनौती रही है. भाजपा ने एम्स की तर्ज पर एक अस्पताल के अलावा कई मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल खोलने और राज्य के स्वास्थ्य ढांचे की तस्वीर सुधारने का वादा किया था.
4. त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ और तस्करी रोकना सरकार के लिए गंभीर मुद्दा रहेगा. क्योंकि बीते कुछ वर्षों में घुसपैठ राज्य में बढ़ी है, जिससे कई दफा हिंसक घटनाएं भी हुई. सरकार को इसे रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कड़े नियम-कानून बनाने होंगे.
5. इसके साथ ही राज्य में विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से उठने वाली अलग राज्य की मांग से भी निपटना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहेगा. आपको बता दें कि नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में आदिवासी संगठनों ने अलग राज्य की मांग कर रखी है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo