गुजरात का रण : EVM पर कॉंग्रेस की पैनी नज़र, कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण !!

gujrat news | Date: 08-Dec-2017 | 14:28:25
08 दिसंबर 2017,
नई दिल्ली !!
गुजरात में सत्ता में आने का सपना देख रही कांग्रेस अब किसी भी तरह का कोई ख़तरा नही लेना चाहती है. एक ओर जहां कांगेस के महारथी मैदान में हैं, तो वहीं दूसरी ओर EVM को लेकर खड़े हुए सवाल पर कांग्रेस किसी भी तरह का जोखिम नही लेना चाहती.
कांग्रेस अब EVM की गड़बड़ी को लेकर उठे सवालों के सामने अपने उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दे रही है. जो प्रतिनिधि पोलिंग बुथ पर बैठने वाले हैं, उन्हें समझाया जा रहा है कि EVM को लेकर अगर कोई गड़बड़ी हो रही है, तो उसकी जानकारी किसे देनी है, किस अधिकारी को ऐसी गड़बड़ी के लिए फोन करना है.
उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दे रही कांग्रेस !
कांग्रेस ने गुजरात चुनाव आयोग से मांग की है कि स्ट्रॉन्ग रूम, जहां EVM रखे जाते हैं, वहां जैमर लगाए जाएं. कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को भी ट्रेनिंग दे रही है, ताकि EVM में किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता लगाया जा सके. साथ ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और NGO की भी मदद ली जा रही है. कांग्रेस को आशंका है कि BJP चुनाव में बड़ी गड़बड़ी कर सकती है. इसकी वजह से कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम के साथ-साथ चुनाव आयोग ये भी ख़्याल रखे कि EVM में गड़बड़ी ना हो.
वहीं, कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा का कहना है कि वे इस बार EVM को लेकर काफ़ी चौकन्ने हैं. हर एक बूथ पर कांग्रेस प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम आदमी भी रहेंगे, जो कि EVM में किसी भी तरह की गड़बड़ी नही होने देंगे.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo