कर्नाटक : बीजापुर में आज सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी संभालेंगे अपनी-अपनी पार्टियों की प्रचार की कमान !!

सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी !
karnataka news | Date: 08-May-2018 | 11:53:05
08 मई 2018,
बेंगलुरु !!
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में कांग्रेस और भाजपा के महारथी मंगलवार को मैदान में उतरेंगे. कांग्रेस की ओर से पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और अध्यक्ष राहुल गांधी मोर्चा संभालेंगे. तो भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष अमित शाह के साथ योगी आदित्यनाथ प्रचार कार्यक्रम में ताल ठोकेंगे.
उत्तरी कर्नाटक के बीजापुर में सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी अपनी-अपनी पार्टियों की ओर से प्रचार की कमान संभालेंगे. कहा जा सकता है कि यहां मोदी और सोनिया के बीच चुनावी टक्कर होगी. राहुल गांधी के सपोर्ट में चुनाव मैदान में उतर रहीं सोनिया गांधी शाम 4.30 बजे बीजापुर में एक रैली को संबोधित करेंगी. पिछले दो सालों में सोनिया गांधी का ये पहला चुनाव प्रचार होगा.
वे किसी प्रचार कार्यक्रम में नहीं उतरीं !
बता दें कि 2016 में वाराणसी में चुनाव प्रचार के दौरान सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई थी, उसके बाद से वे किसी प्रचार कार्यक्रम में नहीं उतरीं. राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद से सोनिया गांधी खुद को चुनावी कार्यक्रम से दूर भी रखे हुए हैं.
दूसरी ओर नरेंद्र मोदी बीजापुर के विजयपुरा में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. उनका कोपाला, बेंगलुरु में भी चुनावी कार्यक्रम है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की ओर से मोदी को 100 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजने के बाद ये प्रधानमंत्री की पहली रैली होगी. देखना दिलचस्प होगा कि मोदी इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.
सिद्धारमैया मैसूर में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित !
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मैसूर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. कर्नाटक चुनाव प्रचार में अगले तीन दिन भारी बयानबाजी, और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चिकबल्लापुर और तुमकर में समरुद्ध भारत प्लेटफॉर्म के मंच से राज्य की विभूतियों से बात करेंगे. 11.30 बजे उनका चिकबल्लापुर जिले के गौरीबिदनौर में एचएन सर्किल और एमजी सर्किल में स्वागत कार्यक्रम है.
राहुल फिर तुमकुर में चुनावी कार्यक्रम के तहत दो सभाओं को संबोधित करेंगे. रात में वे बेंगलुरु के केके गेस्ट हाउस में ठहरेंगे और बेंगलुरु के पादरी से भी मुलाकात कर सकते हैं.
अनंत कुमार हेगड़े भाजपा के मेनिफेस्टो को करेंगे लॉन्च !
दूसरी ओर भाजपा आज बेंगलुरु के लिए अलग से मेनिफेस्टो जारी करेगी. पार्टी नेता अनंत कुमार हेगड़े भाजपा के इस मेनिफेस्टो को लॉन्च करेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में बेंगलुरु को "कचरे का शहर" कहा था. भाजपा लगातार अपने प्रचार कार्यक्रम में 'बेंगलुरु की बदहाली' को मुद्दा बनाए हुए है.
मोदी और अमित शाह के साथ भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रचार में होंगे. CM योगी कर्नाटक के भटकल, बयेंदूर और बेलगावी में 7 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.
कोदागू में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे !
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राज्य के मादेकरी और कोदागू में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे. यहां कांग्रेस पार्टी ने नीरव मोदी के वकील चंद्रमौली को पहले टिकट देकर वापस ले लिया था.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo