शेयर बाजार : सेंसेक्स 142 और निफ्टी ने भी 42 अंक बढ़कर की शुरुआत !!

शेयर बाजार !
business news | Date: 08-May-2018 | 11:02:58
08 मई 2018,
नई दिल्ली !!
वैश्विक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बूते शेयर बाजार ने इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन तेज शुरुआत की है. मंगलवार को सेंसेक्स 142 अंकों की बढ़त के साथ खुला. वहीं, निफ्टी ने भी 42 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान के ऊपर शुरुआत की.
निफ्टी ने 10700 का आंकड़ा किया पार !
मंगलवार को सेंसेक्स 142 अंकों की बढ़त के साथ 35,350 के स्तर पर खुला है. निफ्टी ने 42 अंकों के साथ रफ्तार भरी है. इसके साथ यह सूचकांक 10700 का आंकड़ा पार कर 10,758 के स्तर पर खुला.
शुरुआती कारोबार में बैंक और ऑटो समेत सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी नजर आ रही है. निफ्टी 50 पर ICICI बैंक, यस बैंक के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. इसके अलावा लुपिन और सिप्ला के शेयरों में तेजी है.
मेटल शेयरों में खरीदारी से बाजार मजबूत !
सोमवार सुबह मजबूत शुरुआत करने के बाद शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ी है. कारोबार बंद होने तक दोनों सूचकांक में तेजी देखने को मिली. PSU बैंकों, ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी से बाजार मजबूत हुआ है.
इससे सेंसेक्स 292.76 अंक बढ़कर 35,208.14 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 97.25 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 10,715.50 के स्तर पर बंद हुआ.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo