उत्तराखंड : पेंशनरों को बड़ी राहत, अब बिना आधार कार्ड भी मिलेगी पेंशन !!

(सांकेतिक तस्वीर) !
uttra-khand news | Date: 05-Jan-2018 | 18:25:31
०५ जनवरी 2018
देहरादून !!
उत्तराखंड के 53 हजार पेंशनरों के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आया। ये पेंशनर आधार कार्ड की वजह से सरकार से पेंशन नहीं पा रहे थे। राज्य सरकार अब बिना आधार के ही पेंशन जारी करने पर सहमत हो गई है। गत 16 दिसंबर को हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में पेंशनरों की परेशानियों से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद उत्तरखंड सरकार ने यह फैसला लिया है।
विधवा महिलाओं और बुजुर्गों के पास अभी तक आधार कार्ड नहीं !
बुधवार को राज्य के सामाजिक कल्याण विभाग के निदेशक मेजर (सेवानिवृत्त) योगेंद्र यादव ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'यह फैसला किया है कि जिन दिव्यांगों, विधवा महिलाओं और बुजुर्गों के पास अभी तक आधार कार्ड नहीं है, उन्हें पेंशन जारी किया जाएगा। हालांकि हम आशा करते हैं कि ये लोग केंद्र सरकार की 31 मार्च की समय सीमा तक अपने आधार कार्ड का विवरण जमा करा देंगे।'
नहीं मिल पा रही थी पेंशन !
बता दें, राज्य के 53,000 से भी अधिक दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा को अक्टूबर 2016 से उनका हक नहीं मिल पा रहा था। दिव्यांग पेंशन पाने वाले राज्य के 59,081 दिव्यांगों में से 5,424, 4.2 लाख वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों में से 36,060 और 1.5 विधवा पेंशन पाने वाली महिलाओं में से 12,047 को आधार की जानकारी जमा न कर पाने की वजह से पेंशन देना रोक दिया गया था।
एक भुक्तभोगी नीरो देवी बताती हैं कि उनके बेटे का आधार कार्ड बनना बहुत मुश्किल है। कभी वह फोटो खींचते देख डर जाता है और हिंसक हो जाता है। उसे आधार केंद्र तक बार-बार ले जाना भी उनके लिए मुश्किल है। वह कहती हैं कि वह अपने बेटे को उस हालत में नहीं देख सकतीं। उनका घर अब उनकी 1 हजार रुपये पेंशन से चलता है। अभी तक बेटे की पेंशन से काम चलता था लेकिन उसके बंद हो जाने से घर चलाना मुश्किल हो गया है।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo