झारखंड में चुनाव चिन्ह फ्रीज होने से JDU को कोई फर्क नही पड़ेगा : आरसीपी सिंह !!

राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह !
bihar-jharkhand news | Date: 26-Aug-2019 | 16:37:29
26 अगस्त 2019,
पटना !!
झारखंड में JDU के चुनाव चिन्ह तीर छाप को चुनाव आयोग ने फ्रीज कर दिया है. पार्टी वहां नए चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव में उतरेगी. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा है कि JDU की पहल पर ही चुनाव आयोग ने ये कदम उठाया है और पार्टी इसे झटका नहीं मानती|
चुनाव चिन्ह की वजह से कई सीट हार जाते थे !
आरसीपी सिंह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने ही पहल कर बिहार में JMM और शिवसेना का चुनाव चिन्ह फ्रीज कराया था तो स्वाभाविक है कि झारखंड में हमारा चुनाव चिन्ह फ्रीज होता. ये कोई झटका नहीं है. हम इन चुनाव चिन्ह की वजह से कई सीट हार जाते थे लेकिन 2019 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ|
उन्होंने आगे कहा कि JDU का ऑफिशियल चुनाव चिन्ह तीर है तो JMM और शिवसेना का तीर-धनुष है, ऐसे में मतदाताओं में कन्फ्यूजन पैदा हो जाता था जिसका नुकसान बिहार में JDU को उठाना पड़ता था. आरसीपी सिंह ने कहा कि चुनाव चिन्ह एक जैसे दिखने के चलते हमारे बहुत सारे उम्मीदवार चुनाव में हारे भी|
कई जगहों पर रिकॉग्नाइज्ड पार्टी नहीं !
आरसीपी सिंह ने कहा कि नए चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने का नुकसान तो होगा लेकिन हमारी प्राथमिकता बिहार है. उन्होंने कहा कि हमारा सबसे ज्यादा नुकसान बिहार में होता था. हम कई जगहों पर रिकॉग्नाइज्ड पार्टी नहीं हैं. आगे चल कर हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनती है या अन्य किसी स्टेट में रिकॉग्नाइज्ड होती है तो फिर हमको अपना सिंबल मिल जाएगा. हम लोगों ने नए चुनाव चिन्ह की मांग भी की थी और पेड़ का सिंबल भी मांगा था, लेकिन चुनाव आयोग ने उसको एग्जामिन किया और रिजेक्ट कर दिया था|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo