Tue 10, Dec 2019
Tue 10, Dec 2019
  • मुख्य खबरें
  • मुख्य खबरें
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • बरेली
    • मेरठ
    • मुरदाबाद
    • इलाहाबाद
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • आजमगढ
    • सहारनपुर
    • नॉएडा/ग़ाज़ियाबाद
    • झांसी
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुद्रपुर
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टेहरी गढ़वाल
  • दुनिया
    • चीन
    • पाकिस्तान
    • अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया
    • जापान
    • ब्रिटेन
    • बांग्लादेश
    • श्रीलंका
    • रूस
    • उत्तर कोरिया
    • अन्य
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तरा खंड
    • दिल्ली
    • हरियाणा - पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • आंध्र प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार-झारखंड
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • गोआ
    • उड़ीसा
    • पश्चिम बंगाल
    • तमिल नाडु
    • केरल
    • कर्नाटक
    • जम्मू- कश्मीर
    • नार्थ-ईस्ट
    • अन्य राज्य
  • खेल
    • हॉकी
    • क्रिकेट
    • कब्बडी
    • बैडमिंटन
    • टेनिस
    • एथलेटिक्स
    • फुटबॉल
  • बिज़नस
  • मनोरंजन
    • मूवी
    • छोटा पर्दा
    • हॉलीवुड
    • गॉसिप्स
    • फनी वीडियोस
    • जोक्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • गैजेट्स
    • बाइक
    • फोर व्हीलर
    • गार्डन
    • ब्यूटी टिप्स
  • चिकित्सा
    • आयुर्वेद
    • अलोपथी
    • होम्योपथी
    • यूनानी
    • घरेलू नुस्खा
  • श्रद्धा

राजस्थान : गुटबाजी की शिकार हुई भाजपा, एक मंच पर नहीं दिख रहे हैं दिग्गज नेता !!

Hindi News, News in Hindi, Latest News in Hindi, Hindi Samachar, News Hindi, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Khabar7 , Khabar7 News, समाचार, हिंदी में समाचार, Moradabad News, Delhi News, Ghaziabad News, Noida News, Uttar Pradesh News, Uttrakhand News, current affairs, cricket, sports, business and cinema

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राजस्थान की CM वसुंधरा राजे सिंधिया !



rajhasthan news | Date: 25-Sep-2018 | 12:37:23

25 सितंबर 2018,  
 
नई दिल्ली !!

राजस्थान में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सूबे में सत्ताधारी भाजपा के भीतर नेताओं के गुटों में शह और मात का खेल भी तेज हो गया है. चाहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर संभाग की सभाएं हो या मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा, पार्टी में गुटबाजी खुलकर देखने को मिल रही है.

कांग्रेस ने लिया एकजुटता का संकल्प !

अब तक भीतरघात, भाई-भतीजावाद, गुटबाजी, ऐसे शब्द थे जिन्हें भाजपा के लोग कांग्रेस की संस्कृति बताया करते थे. अमूमन भाजपा खुद को पार्टी विद डिफरेंस कहती है. दावे किए जाते थे कि कैडर आधारित भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जहां लोकतंत्र है और गुटबाजी या भीतरघात कतई नहीं है. लेकिन अब लगता नहीं कि ऐसा है. गुटबाजी अब भाजपा के अंदर भी साफ देखी जा सकती है.

एक तरफ राजस्थान कांग्रेस में एकजुटता का संदेश देने के लिए पार्टी के बड़े नेता एक साथ बस में बैठकर संकल्प रैलियों में जा रहे हैं. वहीं करौली में कांग्रेस की संकल्प रैली में जब सभास्थल के चारो ओर लम्बा जाम लग गया, तब प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट एक कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल लेकर अशोक गहलोत को अपने पीछे बैठाकर रैली स्थल पहुंचे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सागवाड़ा की रैली में दोनों नेताओं की इस दोस्ती का स्वागत भी किया.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की संकल्प रैलियों में शामिल होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट स्वयं महासचिव अशोक गलहोत को लेने उनके निवास पर जाते हैं. दोनों नाश्ते के साथ टेबल पर रैली में उठाए जाने वाले मुद्दे पर चर्चा करते हैं. जिसके बाद एक बस में सवार होकर पूरा शीर्ष नेतृत्व जिसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सीपी जोशी, अशोक गहलोत, भंवर जीतेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश और सचिन पायलट एक साथ रैली स्थल पहुंचते हैं.

कम नहीं हुई वसुंधरा और शेखावत की दूरियां !

लेकिन भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर उभरी गुटबाजी अब लगातार व्यापक होती देखी जा सकती है. बता दें कि राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी आलाकमान ने जोधपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम तय कर दिया था. लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शेखावत के नाम पर वीटो कर दिया और अपने गुट के नेताओं से लामबंदी भी कराई. वसुंधरा का यह रुख सीधे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को चुनौती देने वाला था.

2 तरह के प्रचार अभियान चला रही है भाजपा !

गजेंद्र सिंह शेखावत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की पसंद हैं. इसलिए शाह ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष न बनवा पाने की भरपाई प्रचार समिति का अध्यक्ष बनवा कर की. दूसरी तरफ गौर करने वाली बात यह भी है कि राजस्थान में भाजपा की तरफ से दो प्रचार अभियान चल रहे हैं. एक का नेतृत्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गौरव यात्रा के माध्यम से कर रहे हैं. तो दूसरे प्रचार अभियान की कमान स्वयं अमित शाह ने संभाल रखी है.

अमित शाह लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. पिछले 15 दिनों में शाह जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों से मिलें. इन सभाओं में शाह वसुंधरा राजे के कामकाज के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज के नाम पर वोट मांग रहे हैं. अमित शाह के इन कार्यक्रमों में भाजपा महासचिव ओम माथुर और गजेंद्र सिंह शेखावत तो दिखते हैं लेकिन मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार भी शामिल नहीं हुईं. शेखावत की तरह ओम माथुर को भी मुख्यमंत्री राजे का विरोधी माना जाता है.

गुटबाजी से कैसे उबरेगी भाजपा ?

राजस्थान में भाजपा के गढ़ हाड़ौती क्षेत्र के कोटा में एक बार फिर गुटबाजी सामने आई जब पूर्व मंत्री और विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने एक ट्वीट में भाजपा के कद्दावर नेता और सांसद ओम बिरला के खिलाफ ट्वीट में लिखा 'सांसद ने आपको गोली दे दी अध्यक्ष जी'. हालांकि बाद में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट हैक होने का हवाला देकर सफाई भी दी. वही कोटा संभाग से विधायक प्रहलाद गुंजल और विधायक चंद्रकांता मेघवाल में ठनी हुई है. विधायक गुंजल ने केंद्रीय नेतृत्व को चिट्ठी लिखकर शिकायत भी की है कि गौरव यात्रा में उनके सीट पर सभा के दौरान स्थानीय नेतृत्व नादारद रहा.

22 सितंबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की गंगापुर की सभा में भी राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा और विधायक मान सिंह गुर्जर के समर्थकों की तीखी नोंकझोंक ने शाह को नाराज कर दिया. अमित शाह ने रैली के दौरान दोनों गुटों को शांत करने की भी कोशिश की.

गुटबाजी का सामना कर रही है भाजपा !

मेवाड़ या उदयपुर संभाग में भी सत्ताधारी भाजपा गुटबाजी का सामना कर रही है. मेवाड़ में पार्टी का सबसे बड़ा धड़ा गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया का है. कटारिया के धुर विरोधी माने जाने वाले निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह भिंडर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चहेते हैं. स्थानीय नेताओं की नाराजगी के बावजूद मुख्यमंत्री राजे ने भिंडर के समर्थन में गौरव यात्रा के दौरान सभा की. इस सभा में गुलाब चंद कटारिया शामिल नहीं हुएं लेकिन सरकार में मंत्री और राजे की करीबी किरण महेश्वरी मंच पर मौजूद थीं. किरण महेश्वरी को कटारिया का विरोधी माना जाता है.  

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का अंतिम चरण अजमेर संभाग में होनी है. इस संभाग में भी पार्टी को गुटबाजी का सामना करना पड़ सकता है. अजमेर संभाग से पार्टी के दो बड़े नेता और मंत्री वासुदेव देवनानी और अनीता भदेल एक दूसरे के परस्पर विरोधी बताए जाते हैं.

भाजपा को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना !

बहरहाल तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए राजस्थान सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहा है. ऐसे में यदि चुनाव से पहले गुटबाजी और निजी स्वार्थ किनारे रख कर संपूर्ण नेतृत्व एकजुट नहीं होता है तो भाजपा को सत्ता में दोबारा वापसी करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.



Share your views...






पॉपुलर न्यूज़

  • राजस्थान : नाराज CM गहलोत ने 9 अधिकारियों को किया सस्पेंड, 3 को थमाई चार्जशीट !!

  • राजस्थान : भाजपा ने की विशेष सत्र बुलाने की मांग, गृह मंत्रालय छोड़ें CM गहलोत !!

  • राजस्थान : कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला बोले- मोबाइल पर गलत सामग्री देख बिगड़ रहे बच्चे !!

  • राजस्थान : अशोक गहलोत बोले- पूरे देश में सिमट रही भाजपा, आंकड़े छिपाती है सरकार !!

  • राजस्थान : गोवंश को बचाने में पेड़ से टकराई 2 मिनी बसें, 12 की मौत, कई लोग घायल !!

  • राजस्थान निकाय चुनाव : 36 से 6 पर पहुंची भाजपा, 49 में से 20 सीटों पर जीती कांग्रेस !!

  • अवमानना याचिका पर गहलोत सरकार को HC से नोटिस, 6 हफ्ते में मांगा जवाब !!

  • राजस्थान : नैशनल हाइवे पर बस और ट्रक के बीच भिड़ंत, 10 की मौत, 25 लोग घायल !!

  • राजस्थान : निकाय चुनाव में 71.53 फीसदी मतदान, 19 नवंबर को आएंगे नतीजे !!

  • दिल्ली के बाद अब अलवर में वकीलों ने हरियाणा पुलिस के जवान को पीटा !!

फोटो न्यूज़

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट





  • उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी

  • उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल

  • दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य

  • खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल

  • मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स

  • लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स

  • चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा



Follow Us


Subscribe To Our Newsletter



Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7

Powered By Siabak Creativo