बिजली दरें बढ़ाकर जनता की जेब काट रही है भाजपा सरकार : प्रियंका गांधी !!

प्रियंका गांधी !
uttar-pradesh news | Date: 04-Sep-2019 | 13:51:05
04 सितंबर 2019,
लखनऊ !!
उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर योगी सरकार की निंदा हो रही है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी है. पहले महंगे पेट्रोल-डीजल का बोझ और अब महंगी बिजली की मार. खजाने को खाली करके भाजपा सरकार अब जनता पर महंगाई का चाबुक चला कर रही है|
घरेलू बिजली की दरों में 8 से 12 % की बढ़ोतरी !
बता दें कि योगी सरकार ने मंगलवार को बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी. उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली की दरों में 8 से 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई. वहीं औद्योगिक इलाकों में बिजली की दरों में 5 से 10 फीसदी इजाफा किया गया|
कारोबार को खत्म करती है भाजपा !
प्रियंका गांधी ने इससे पहले तेल की कीमतों को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा था. प्रियंका गांधी ने कहा था कि भाजपा सरकार अपनी नीतियों से आर्थिक तबाही लाती है. प्रियंका ने कहा कि भाजपा कारोबार को खत्म करती है और जनता पर महंगाई का चाबुक चलाती है. प्रियंका गांधी ने कहा कि आम जनता दिन-रात राह देख रही है कि इस भयानक मंदी से राहत कब मिलेगी ?
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo