भाजपा को बड़ा झटका, महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय थामेंगी कांग्रेस का हाथ !!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के साथ अमृता पांडेय !
uttar-pradesh news | Date: 19-Mar-2019 | 15:55:54
19 मार्च 2019,
नई दिल्ली !!
उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा के कदम रखने के बाद लगातार विपक्षी दलों के नेताओं का कांग्रेस का दामन थामने का सिलसिला जारी है. लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. कांग्रेस भाजपा के घर में बड़ा सेंध लगाने में कामयाब होती नजर आ रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बुधवार को कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला किया है.
इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर प्रियंका गांधी !
प्रियंका गांधी इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर हैं. उन्होंने प्रयागराज से सोमवार को अपनी वाराणसी यात्रा की शुरुआत की है. प्रियंका गांधी गंगा में बोट पर सवार होकर बुधवार को काशी पहुंचेंगी. ऐसे में इस यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी राजनीतिक समीकरण साधने की कवायद कर रही हैं. तो वहीं, भाजपा के घर में प्रियंका गांधी बड़ी सेंधमारी करने में कामयाब होती दिख रही हैं.
उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है. इस कड़ी में मंगलवार को प्रियंका गांधी से मिर्जापुर के चुनार में मुलाकात करेंगी. शाम पांच बजे उनकी मीटिंग फिक्स है.
कांग्रेस में शामिल होने का किया फैसला !
कांग्रेस ज्वाइन करने के फैसले पर अमृता पांडेय ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी से पुराना जुड़ाव रहा है. ऐसे में अब प्रियंका गांधी जब राजनीतिक में आ गई हैं तो हमने भी कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि आने वाला दौर नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि कांग्रेस का है. नरेंद्र मोदी अगला चुनाव लड़ेंगे भी कि नहीं ये तय नहीं है. लिहाजा, आगे का राजनीतिक भविष्य कांग्रेस का है. इसीलिए हमने कांग्रेस के साथ जाने का कदम उठाया है.
दरअसल, अमृता पांडेय का ससुराल भले ही भाजपा की राजनीतिक विचाराधार से जुड़ा हो, लेकिन उनका मायका कांग्रेसी रहा है. ऐसे में एक तरह से वो अपनी 'घर वापसी' कर रही हैं. अमृता कहती हैं कि भाजपा ने ब्राह्मण ही नहीं बल्कि सभी समाज के लोगों को ठगने का काम किया है. युवा, किसान और व्यापारी सभी परेशान है.
प्रियंका के साथ मिलकर काम करना हमारा मकसद !
चुनाव लड़ने के सवाल पर अमृता पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी फैसला करेगी, उसे हम स्वीकार करेंगे. लेकिन फिलहाल प्रियंका गांधी के साथ मिलकर काम करना हमारा मकसद है. कांग्रेस पार्टी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी से हमारा पुराना नाता रहा है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo