राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा आज, पटना के गांधी मैदान में धरने पर तेजस्वी यादव !!

धरने पर विपक्ष !
delhi-ncr news | Date: 11-Dec-2019 | 11:11:16
11 दिसंबर 2019,
नई दिल्ली !!
लालू प्रसाद यादव के बेटे और RJD नेता नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में पटना के गांधी मैदान पर धरने पर बैठ गए हैं. राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा अब दो बजे के बजाय दोपहर 12 बजे शुरु होगी. इसके लिए प्रश्नकाल भी स्थगित कर दिया गया है. बिल पर चर्चा के लिए 6 घंटे का समय निश्चित किया गया है|
जनता को भी नहीं बख्स रहे प्रदर्शनकारी !
असम में बिल के विरोध का असर ये है कि प्रदर्शनकारी सड़कों से गुजर रही जनता को भी नहीं बख्स रहे हैं. आज एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब प्रदर्शनकारियों ने दो दुल्हों को कार से उतारकर जबरदस्ती पैदल चलवाया. इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने बिल के विरोध में दुल्हों से नारे भी लगवाए|
संयुक्त राष्ट्र ने नागरिकता संशोधन बिल पर किसी टिप्पणी से इनकार कर दिया है. संयुक्त राष्ट्र के मुखिया के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा है कि जहां तक मुझे जानकारी है, यह कानून एक विधायी प्रक्रिया से गुजरेगा. हमारे पास कोई टिप्पणी नहीं है|
कई राज्यों में बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन !
पूर्वोत्तर के कई राज्यों में इस बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं. विरोध के स्वर सबसे ज्यादा असम से सुनाई दे रहे हैं, जहां के लोग इस बिल को अपनी संस्कृति के लिए खतरा बता रहे हैं. तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, गुवाहटी कोझिकोड के साथ इसके विरोध में दिल्ली से लेकर चेन्नई में भी प्रदर्शन हो रहे हैं|
कांग्रेस नेता रंजीत रंजन का कहना है कि नागरिकता संशोधन बिल में धर्म विशेष को निशाना बनाया जा रहा है. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना कि सारी विपक्षियां एक साथ आ जाए तो राज्यसभा में बिल को गिराया जा सकता है|
12 से 13 राजनैतिक पार्टियों की मीटिंग !
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्होंने 12 से 13 राजनैतिक पार्टियों की मीटिंग ली हैं, जिसमें सभी ने तय कि है कि वो नागारिकता संशोधन बिल के खिलाफ में वोट करेंगे|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo