Sat 14, Dec 2019
Sat 14, Dec 2019
  • मुख्य खबरें
  • मुख्य खबरें
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • बरेली
    • मेरठ
    • मुरदाबाद
    • इलाहाबाद
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • आजमगढ
    • सहारनपुर
    • नॉएडा/ग़ाज़ियाबाद
    • झांसी
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुद्रपुर
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टेहरी गढ़वाल
  • दुनिया
    • चीन
    • पाकिस्तान
    • अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया
    • जापान
    • ब्रिटेन
    • बांग्लादेश
    • श्रीलंका
    • रूस
    • उत्तर कोरिया
    • अन्य
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तरा खंड
    • दिल्ली
    • हरियाणा - पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • आंध्र प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार-झारखंड
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • गोआ
    • उड़ीसा
    • पश्चिम बंगाल
    • तमिल नाडु
    • केरल
    • कर्नाटक
    • जम्मू- कश्मीर
    • नार्थ-ईस्ट
    • अन्य राज्य
  • खेल
    • हॉकी
    • क्रिकेट
    • कब्बडी
    • बैडमिंटन
    • टेनिस
    • एथलेटिक्स
    • फुटबॉल
  • बिज़नस
  • मनोरंजन
    • मूवी
    • छोटा पर्दा
    • हॉलीवुड
    • गॉसिप्स
    • फनी वीडियोस
    • जोक्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • गैजेट्स
    • बाइक
    • फोर व्हीलर
    • गार्डन
    • ब्यूटी टिप्स
  • चिकित्सा
    • आयुर्वेद
    • अलोपथी
    • होम्योपथी
    • यूनानी
    • घरेलू नुस्खा
  • श्रद्धा

इथोपिया हादसे के बाद भारत में भी उड़ान पर रोक, स्पाइस जेट ने कैंसिल की 14 फ्लाइट !!

Hindi News, News in Hindi, Latest News in Hindi, Hindi Samachar, News Hindi, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Khabar7 , Khabar7 News, समाचार, हिंदी में समाचार, Moradabad News, Delhi News, Ghaziabad News, Noida News, Uttar Pradesh News, Uttrakhand News, current affairs, cricket, sports, business and cinema

फाइल फोटो !



delhi-ncr news | Date: 13-Mar-2019 | 13:44:53

13 मार्च 2019,

नई दिल्ली !!

इथोपिया में हुए विमान हादसे के बाद दुनिया भर में बोइंग 737 मैक्स विमान को लेकर डर बैठ गया है. इसी कड़ी में भारत सरकार ने बोइंग 737 मैक्स विमान के भारत में उड़ने पर बैन लगा दिया है. सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के दूसरे देशों ने भी बोइंग के 737 मैक्स विमान के उड़ने पर बैन लगा दिया है. आज शाम चार बजे तक भारत ने सभी बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है. इस आदेश के बाद स्पाइस जेट ने अपनी 14 फ्लाइ कैसिंल कर दी हैं. विमानन मंत्रालय ने आज शाम चार बजे एयरलाइंस की एक आपात बैठक बुलाई, सरकार ने सभी फुल प्रूफ प्लान के साथ आने को कहा है.

पूरे मामले पर DGCA ने क्या कहा ?

डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के एक प्रवक्ता ने बुधवार सुबह कहा, “भारतीय हवाईअड्डों से आने या जाने वाले बी 737 मैक्स का परिचालन बंद कर दिया जाएगा. साथ ही किसी भी बी 737 मैक्स विमान को भारतीय समयानुसार शाम चार बजे के बाद से भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने या यहां से जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.” प्रवक्ता ने कहा, “यह समयसीमा उन स्थितियों को नजर में रखते हुए तय की गई है जब विमान को रख-रखाव केंद्र में रखा जा सकता है और अंतरराष्ट्रीय विमान अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंच जाएंगे.”

बोइंग-737 मैक्स 8 विमान का जानिए इतिहास !

बोइंग-737 मैक्स विमान व्यवसायिक विमान है, इसे अमेरिका की बोइंग व्यवसायिक विमान कंपनी ने बनाया गया है. 30 अगस्त 2001 को बोइंग ने 737 सीरिज के विमान लॉन्च किए थे. 29 जनवरी 2016 को इसने पहली बार व्यवसायिक उड़ान भरी थी. मलेशिया की मालिंडो एयर ने बोइंग-737 मैक्स-8 का पहला विमान खरीदा था.

फिलहाल बोइंग-737 मैक्स के लिए 4700 आर्डर किए जा चुके हैं, दुनियाभर में इसके 100 से ज्यादा खरीददार देश है. बोइंग-737 मैक्स में चार तरह के विमान है, बोइंग-737 मैक्स-7, मैक्स-8, मैक्स-9 और बोइंग-737 मैक्स-10 हैं.

मैक्स-8 में 210 पैसेंजर बैठ सकते हैं. इसकी ऊंचाई 12.3 मीटर, लंबाई 39.52 मीटर, विंग स्पैन 35.9 मीटर, रेंज 3550 नॉटिकल माइल्स है. इसमें लीप-1B इंजन लगा है. मैक्स 8 के बाद बोइंग इसी साल मैक्स 7 और 2020 में मैक्स 10 लॉन्च करने वाली है.

भारत में बोइंग-737 मैक्स-8 के फिलहाल 18 विमान है जिसमें स्पाइसजेट के 13 और जेट एयरवेज के 5 विमान हैं. भारत, चीन, इंडोनेशिया, सिंगापुर, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया सरीखे देशों की करीब 20 एयरलाइन्स कंपनी ने इस मॉडल के जहाज़ की उड़ानें रोक दीं.

इथोपिया हादसा : 4 भारतीय समेत 157 लोग मारे गए !

गौरतलब है कि इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान रविवार को इथोपिया के अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीय समेत विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी. बीते करीब पांच महीने में बोइंग 737 मैक्स 8 विमान दूसरी बार हादसे का शिकार हुआ है. पिछले साल अक्टूबर में लायन एयरलाइन का इसी सीरीज एक विमान इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

बता दें कि मारे गए लोगों में पर्यावरण मंत्रालय से सम्बद्ध UNDP की एक सलाहकार शिखा गर्ग सहित चार भारतीय शामिल हैं. शिखा गर्ग का परिवार अचानक आए इस भयावय दुख के बाद सदमे में है. शिखा गर्ग के पिता ने बताया कि हमें पता था कि वो उस प्लेन में हैं. उसने हमें बताया था वो केन्या की राजधानी नैरोबी जा रही है. हादसे के बाद UNDP से और पर्यावरण मंत्रालय से कुछ लोग आए थे और उन्होनें हमें हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है, सुषमा स्वराज जी ने भी घर पर बात कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है.



Share your views...






पॉपुलर न्यूज़

  • भाजपा सांसद का चाणक्य के बहाने राहुल पर हमला- विदेशी माता की संतान राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता !!

  • मंदी से आमदनी जीरो, फिर भी चुप हैं नरेंद्र मोदी : प्रियंका गांधी !!

  • राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, बोले- ऐसे लोग सदन में आने लायक नहीं !!

  • निर्भया की मां ने SC में दायर की हस्तक्षेप याचिका- कानूनी दांवपेंच खेलकर सजा से बच रहे दोषी !!

  • राहुल गांधी ने फिर दोहराया 'रेप इन इंडिया', बोले- नहीं मांगूंगा माफी, मुद्दों से ध्यान भटका रहे मोदी !!

  • पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच बेमौसम बारिश से कांपा उत्तर भारत, हवाई यातायात प्रभावित !!

  • राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर भड़कीं महिला सांसद, नारेबाजी के बाद कार्रवाही स्थगित !!

  • निर्भया कांड : चारों दोषियों पर 18 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई !!

  • दिल्ली : निर्भया के चारों दोषियों की कल कोर्ट में पेशी, क्या जारी होगा डेथ वॉरंट ?

  • हैदराबाद एनकाउंटर : सुप्रीम कोर्ट ने दिए न्यायिक जांच के आदेश, 6 महीने में मांगी रिपोर्ट !!

फोटो न्यूज़

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट





  • उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी

  • उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल

  • दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य

  • खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल

  • मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स

  • लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स

  • चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा



Follow Us


Subscribe To Our Newsletter



Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7

Powered By Siabak Creativo