केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी, दस्तावेज लीक करने का शक, आरोपी नौकर गिरफ्तार !!

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल !
maharashtra news | Date: 03-Oct-2019 | 11:55:09
03 अक्टूबर 2019,
मुंबई !!
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पर काम करने वाले एक नौकर ने उनके मुंबई स्थित आवास से चोरी की थी, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. चोरी की FIR मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी. पीयूष गोयल के घर से उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी युवक के पास से बरामद हुए हैं|
पुलिस को आरोपी के पास से बरामद सेल फोन पर रेलवे और वित्त मंत्रालय से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज़ मिले हैं. इन दस्तावेजों को तीन अलग-अलग ईमेल ID पर भेजा गया है. पुलिस को संदेह है कि आरोपी कुछ लोगों को महत्वपूर्ण सूचना दे रहा था|
क्या है पूरा मामला ?
मामला तब सामने आया जब पिछले महीने पीयूष गोयल के परिवार के सदस्यों को घर से कुछ चांदी के बर्तन और पीतल के सामान गायब मिले. घटना 16 से 18 सितंबर के बीच की है. इसके बाद विश्वकर्मा के खिलाफ गामदेवी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी|
आरोपी के साथियों की तलाश शुरू !
आरोपी का नाम विष्णु कुमार विश्वकर्मा है. आरोपी की उम्र 28 वर्ष की है. आरोपी बीते 3 सालों से केंद्रीय मंत्री के घर काम कर रहा था. आरोपी के फोन को साइबर सेल को भेज दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस डिलिट किए गए मेल की रिकवरी की कोशिश कर रही है. साथ ही आरोपी के साथियों की भी तलाश की जा रही है|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo