छत्तीसगढ़ : चुनावी ड्यूटी से लौट रहे जवानों के ट्रक पर नक्सली हमला, 5 जवान घायल !!

फाइल फोटो !
chattisgarh news | Date: 14-Nov-2018 | 12:10:20
14 नवंबर 2018,
बीजापुर !!
छत्तीसगढ़ के बीजापुर चुनाव करवा कर लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है. नक्सलियों ने जवानों के ट्रक को IED ब्लास्ट से उड़ाया. हमले में BSF के चार जवान, राज्य पुलिस का एक जवान और एक सिविलियन घायल हुए हैं. इनमें से दो की हालत गभीर बताई जा रही है. घायलों को बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
हमले वाली जगह पर अभी भी फायरिंग जारी !
जानकारी के मुताबिक हमले वाली जगह पर अभी भी फायरिंग जारी है. एन्टी नक्सल ऑपरेशन के DIG पी सुंदरराज ने हमले की पुष्टि की है. हमला सुबह करीब नौ बजे के आस पास हुआ. फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है.
चुनाव से पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में किया था हमला !
लोकतंत्र की ताकत से घबराए नक्सली हमलों का सहारा ले रहे हैं, चुनाव से पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में हमला किया था. इसमें दो जवानों सहित दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद की मौत हो गई थी. इतनी ही पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले भी नक्सलियों ने छह धमाके किए जिनमें एक जवान घायल हो गया.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo