सफलता पाने के लिए शुक्र ग्रह को इन 5 तरीकों से करें खुश !!

शुक्र ग्रह !
shradhha news | Date: 29-Mar-2019 | 12:11:22
29 मार्च 2019,
नई दिल्ली !!
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है. तमाम ग्रहों की तरह शुक्र का भी हमारे जीवन पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है. व्यक्ति की सेहत और सुंदरता भी इस ग्रह के प्रभाव से अछूती नहीं है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिस व्यक्ति की कुंडली में उसका शुक्र ग्रह मजबूत होता है तो वह जातक बेहद खूबसूरत होता है. ऐसे में अगर आप भी अपनी कुंडली में मौजूद शुक्र को मजबूत बनाकर मनचाहा फल प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 उपाय, सफलता आपके कदम चूमेगी.
सफेद रंग -
शुक्रवार के दिन शुक्र के प्रिय सफेद रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए इस दिन सफेद कपड़े पहनने की कोशिश करें.
सफेद चीजों का दान -
शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करने से भी शुक्र की कृपा आपके जीवन पर होने लगती है.
शुक्र दोष दूर करने के लिए -
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति का शुक्र दोष समाप्त होकर उस पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है. उसकी पैसों से जुड़ी सभी परेशानी दूर हो जाती हैं.
साफ-सफाई का ध्यान -
शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए अपने शरीर के साथ घर की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें. ऐसा न करने पर आपको शुक्र के बुरे प्रभावों को झेलना पड़ सकता है. शुक्र को प्रसन्न करने के लिए घर को साफ-सुथरा रखने के साथ सदैव साफ कपड़े पहनें.
गाय के लिए भोजन -
शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए खाने से पहले अपने भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, या कुत्ते के लिए निकाल कर रखें. ऐसा करने से शुक्र की व्यक्ति पर विशेष कृपा होती है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo