ग्रेटर नोएडा में सेल्स मैनेजर की कार में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस !!

मृतक रूपेंद्र चंदेल !
crime news | Date: 29-Apr-2019 | 17:40:56
29 अप्रैल 2019,
नई दिल्ली !!
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के नोएडा एक्सटेंशन गौर सिटी एक्जोटिका के पास कार में एक युवक की लाश मिली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. शव की पहचान रूपेंद्र के रूप में हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर का काम करता था रूपेंद्र !
मृतक रूपेंद्र चंदेल एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर का काम करता था और नोएडा एक्सटेंशन के गौर सिटी में रहता था. पुलिस की माने तो रूपेंद्र लगभग 2 बजे अपने घर गौर सिटी से किसी काम के लिए निकला था और देर शाम तक वो घर नहीं पहुंचा था.
देर शाम पुलिस के पास एक फोन आया कि नोएडा एक्सटेंशन गौर सिटी एक्जोटिका टॉवर के पास एक फोर्ड कार में लहूलुहान हालत में एक युवक पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है पुलिस !
पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली है कि रूपेंद्र चंदेल की अगर हत्या हुई है तो किसने और क्यों की. फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि वो अपनी जांच किस दिशा में बढ़ाये ये स्पष्ट हो सके.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo