पीलीभीत सीट छोड़ना चाहती हैं मेनका गांधी, करनाल से चुनाव लड़ने की जाहिर की इच्छा !!

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी !
uttar-pradesh news | Date: 12-Mar-2019 | 11:13:45
12 मार्च 2019,
नई दिल्ली !!
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और सभी दल एक ओर अपने प्रत्याशियों के चयन में बिजी हैं तो कई नेता अपनी पसंद के अनुरूप सीट हासिल करने की जुगत में लग गए हैं. अब खबर है कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी अपनी परंपरागत पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं. तो वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी कई वर्तमान सांसदों के टिकट काटने जा रही है.
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने पार्टी नेतृत्व को अपनी मंशा जाहिर भी कर दी है. कहा जा रहा है कि मेनका गांधी हरियाणा की करनाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं, लेकिन प्रदेश स्तर पर उनके नाम की सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि प्रदेश स्तर पर मेनका गांधी को कुरुक्षेत्र सीट से उम्मीदवार बनाने पर सहमति बन सकती है.
कुरुक्षेत्र से नहीं लड़ना चाहतीं मेनका !
सूत्रों की मानें तो मेनका गांधी कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं. वर्तमान में एक अखबार के मालिक अश्वनी चोपड़ा सांसद हैं और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं.
साथ ही मेनका गांधी चाहती हैं कि पीलीभीत से उनके बेटे वरुण गांधी चुनाव लड़ें. वरुण गांधी 2009 में पीलीभीत से चुनाव लड़कर पहली बार सांसद बने थे. 2009 के लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी पीलीभीत से और मेनका गांधी आंवला से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. मेनका ने पीलीभीत से पहली बार 1989 में चुनाव जीता था और यहां से 3 बार सांसद रही हैं.
कई वर्तमान सांसदों के टिकट काटने जा रही है पार्टी !
हालांकि मेनका गांधी और वरुण गांधी के भविष्य पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को लेना है. दूसरी ओर, पार्टी के अंदरुनी सूत्रों का कहना है कि पार्टी उत्तर प्रदेश से कई वर्तमान सांसदों के टिकट काटने जा रही है. ऐसे में देखना होगा कि पार्टी किन सांसदों के टिकट काटेगी और किनकी सीट बची रहेगी.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo