अमित शाह और नितिन गडकरी ने बचाई गोवा में भाजपा सरकार, जानें जोड़तोड़ की पूरी कहानी !!

अमित शाह और नितिन गडकरी !
delhi-ncr news | Date: 19-Mar-2019 | 12:00:41
19 मार्च 2019,
पणजी !!
मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत को गोवा का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है. उन्होंने रात दो बजे पद और गोपनीयता की शपथ ली. प्रमोद सावंत की सरकार में सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुधीन धवलिकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. गोवा में जोड़तोड़ वाली भाजपा सरकार बचाने का श्रय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जाता है.
गडकरी को दी गई थी राज्य में सरकार बनाने की ज़िम्मेदारी !
दरअसल मनोहर पर्रिकर के निधन की ख़बर आते ही राज्य में सरकार बनाने की ज़िम्मेदारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दी गई थी. मनोहर पर्रिकर के निधन की ख़बर आते ही नितिन गडकरी 17 मार्च देर रात दो बजे गोवा के सिडाडे गोवा होटल पहुंचे. वहां गडकरी ने सबसे पहले अपने सहियोग दल MGP, गोवा फ़ॉरवर्ड और तीन निर्दलिय विधायकों से मुलाकात की. करिब दो घंटे चली इस मुलाक़ात में नितिन गडकरी ने उनसे समर्थन मांगा. लेकिन छह विधायकों का एक दल बना चुके विजय सरदेसाई को ये पता था कि सरकार का रिमोट कंट्रोल उनके पास है. भाजपा पर दबाव बनाने के लिए विजय सरदेसाई का साथ MGP के सुधिन ढवलीकर ने भी दिया.
दोनों ने पहले तो भाजपा की तरफ से दिए गए श्रीपाद नाइक के नाम को नामंज़ूर किया और भाजपा के सामने उन्हें ही मुख्यमंत्री पद की मांग कर दी. लेकिन ये मांग भाजपा को मंज़ूर नहीं थी. वह भी जानते थे कि भाजपा उनके उस प्रस्ताव को नहीं मानेगी, लेकिन भाजपा पर दबाव बनाकर ज़्यादा से ज़्यादा अपना फ़ायदा करने के लिए ये उनकी एक चाल थी.
गडकरी की चेतावनी के बाद कमजोर पड़े गठबंधन सहयोगियों के सुर !
अगले दिन सुबह भाजपा की तरफ से स्पीकर प्रमोद सावंत का नाम आगे किया गया. नितिन गडकरी लगातार विजय सरदेसाई और ढवलीकर को मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दोनों भाजपा के सामने बडी मांगे रखते गए. नाराज़ नितिन गड़करी ने सोमवार दोपहर को हुई बैठक में सीधे कह दिया कि अगर वो सहमति नहीं बनाते तो भाजपा हाउस निलंबित करने या डिज़ॉल्व करने से कतराएंगी नहीं. निकाल गडकरी की इस चेतावनी के बाद दोनों पार्टियों के सुर कमजोर पड़ गए, लेकिन भाजपा के सामने नया प्रस्ताव रखने के लिए सोमवार दोपहर को दोबारा MGP और गोवा फ़ॉरवर्ड के बीच बैठक हुई. इस बैठक में प्रमोद सावंत के नाम पर हामी भरी, लेकिन ख़ुदके लिए उप मुख्यमंत्री पद की मांग कर दी. साथ में गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी मांग लिए.
भाजपा राज्य में दो उप मुख्यमंत्री देना नहीं चाहती थी, लेकिन सहियेगा दल इसपर अड़ें रहे. इस बीच नितिन गडकरी को अमित शाह का साथ मिला. अमित शाह और नितिन गडकरी ने एक रणनीति बनाई. उन्होंने विजय सरदेसाई को उप मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव देकर 6 विधायक अपने साथ कर लिए. वहीं MGP पर दबाव बनाने के लिए भाजपा ने MGP को दो विधायक बाबू आझगांवकर और दिपक पाउसकर से संपर्क करना शुरू किया, जो इससे पहले भी भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क बना चुके थे.
भाजपा ने उप मुख्यमंत्री पद देकर महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे !
MGP के कुल तीन विधायक जिनमें से दो पार्टी छोड़ भी जाते है तो एंटी डिफेक्शन लागू नहीं होगा. ऐसा करने से सुदीन ढवलीकर पर दबाव बना. इस चाल से सुदीन नितिन गडकरी से मिलने दौड़े दौड़े चले आए. रात करिब 10 बजे सुदीन सिडाडे गोवा पहुंचे. नितिन गड़करी से कुछ देर मुलाक़ात हुई, जिसके बाद गड़करी ने MGP के दोनों विधायक बाबू आझगांवकर- दिपक पाउसकर, भाजपा के सभी विधायक, गोवा फ़ॉरवर्ड के विजय सरदेसाई, तीन निर्दलिय विधायकों को मिलने बुलाया. रात करिब 11.30 बजे ये बैठक शुरु हुई और एक घंटे बाद नितिन गडकरी ने एलान कर दिया की राज्य में भाजपा सरकार बनाने जा रही है.
भाजपा ने ऐसा करके गोवा फ़ॉरवर्ड पर भा दबाव बनाया साथ ही विजय सरदेसाई गुट के निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर को संपर्क करके मिलने बुलाया. भाजपा को सरकार बनानी थी और उनके सहियोगीयों को चुनाव नहीं कराने थे. ऐसे में भाजपा ने दोनों को उप मुख्यमंत्री पद देकर महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे लिए और ये गठबंधन तय हुआ.
9 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, दो बने डिप्टी CM !
CM प्रमोद सावंत के अलावा राज्यपाल ने 9 कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई. इनमें MGP के मनोहर अजगांवकर, भाजपा के मौविन गोडिन्हो, विश्वजीत राणे, मिलिंद नाइक और निलेश कैबरल, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विनोद पल्येकर और जयेश सालगांवकर और निर्दलीय विधायक रोहन खैतान और गोविंद गावडे शामिल हैं. इनके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुदीन धवलिकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजई सरदेसाई ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo