| यूपी में 55 सीटों पर पहले चरण का मतदान आज लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसमें 65 महिलाओं सहित 862 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। पहले चरण के तहत 55 सीटों के लिए मतदान होंगे, जिसके लिए 18,108 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
एक करोड़ 71 लाख 80 हजार 649 मतदाता इसमें अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 93 लाख 56 हजार 290 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 78 लाख 24 हजार 13 है। अन्य मतदाता 346 हैं। निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए 47,547 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की व्यवस्था की है।
सबसे अधिक 26 उम्मीदवार बाराबंकी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि महमूदाबाद से सबसे कम आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु है, जबकि सबसे छोटा महसी है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (एसपी) सहित अन्य दल मैदान में हैं।
|
| विधानसभा में ब्लू फिल्म देखते पकड़े गए दो मंत्री बैंगलोर। सियासी गलियारे से एक ऐसी खबर आई है जो शर्मनाक करने वाली है। कर्नाटक सरकार के दो मंत्री मंगलवार को विधानसभा में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते पकड़े गए। इनमें एक हैं सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सौदा और दूसरे महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सी सी पाटिल। इस खबर से कर्नाटक में हंगामा मचा हुआ है और बीजेपी से जवाब देते नहीं बन रहा।
दरअसल विधानसभाओं में हल्ला-हंगामा तो आए दिन की बात है। लड़ाई-झगड़ा भी होता रहता है। लेकिन जिस जगह कानून बनाए जाते हैं, वहां अगर अश्लील वीडियो देखा जाने लगे तो क्या कहेंगे। मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में कुछ ऐसा ही हुआ। सत्र चल रहा था लेकिन सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सौदा और महिला एंव बाल कल्याण मंत्री सी सी पाटिल मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने में मगन थे। लेकिन उनका ये कारनामा कैमरे में कैद हो गया। खबर बाहर आते ही हंगामा मच गया। लोग मंत्रियों के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए। सरकार को जवाब देते नहीं बन रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष के जी बोपैया ने कहा है कि ‘मैं इस मामले की जांच कराऊंगा। मैंने सदन में किसी मंत्री को मोबाइल पर कुछ देखते हुए नहीं देखा। लेकिन जांच में ये घटना सही पाई गई तो कार्रवाई जरूर होगी।‘
|
| एत्मादपुर विधान सभा से बाबा हरदेव सिंह ने किया नामांकन दाखिल एत्मादपुर विधान सभा से रालोद के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने कांग्रेस और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी के रूप आगरा नगर निगम में नामांकन दाखिल किया, गौर तलब है की बाबा हरदेव सिंह 17 वर्ष पूर्व यंहा प्रशासनिक अधिकारी रह चुके है जिस दौरान बड़े ही ईमानदारी के साथ सेवा की थी 7 फरवरी की सुबह बाबा हरदेव ने नामांकन से पूर्व ट्रांस यमुना में अपने चुनाव कार्यालय पर वीर योद्धा महाराणा प्रताप और आर्यन पेशवा महेंद्र प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण किया फिर नजदीक ही माता के मंदिर और दरगाह पर माथा टेका तो वंही मार्ग में जैन दिगंबर मुनियों के मिलने पर प्रणाम किया ,महर्षी बाल्मीकि महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ,इसके बाद अपने हजारो समर्थकों के साथ नगर निगम की ओर बड़े चले इस दौरान रास्ते में जगह-जगह पर मिलने वाले समर्थक भी साथ होते चल रहे थे ये काफिला जब भगवान् टाकीज पर अन्य वाहनों के जाम लगने के अंदेशा से बाबा हरदेव सिंह गाडी से नीचे उतर लिए और पैदल ही समर्थको के साथ हो लिए, दिवानी पर काम काज छोड़कर आये सेकड़ो की संख्या में अधिवक्ताओं ने स्वागत किया साथ ही समर्थन का भरोसा दिलाया फिर ये बाबा का रेला स्वर्गीय श्री चौधरी चरण सिंह की चौक पर पहुंचा जंहाँ बाबा हरदेव ने स्वर्गीय श्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नगर निगम में दाखिल हुए इस दौरान चार प्रस्तावको में से एक डाक्टर आर के भारती भी शामिल थे जो कद्दावर जाटव नेता माने जाते है और इनका बाबा हरदेव के साथ होना बी एस पी वोट बैंक में सेंध लगने की और इशारा करता है,एत्मादपुर विधान सभा से बाबा हरदेव सिंह के प्रतिद्व्न्धी समाजवादी पार्टी के प्रेम सिंह बघेल , बी एस पी के डाक्टर धर्मपाल सिंह और बी जे पी से रामप्रताप चौहान चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे है
|
| जयंत ने किया मांट से नामांकन दाखिल मथुरा के सांसद और राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह और हजारो की संख्या में आये समर्थको के साथ आज मांट से कांग्रेस-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी रूप में नामांकन दाखिल किया ,इस चुनावी संघर्ष में जयंत की सीधी टक्कर छः बार से चुने जा रहे श्याम सुन्दर शर्मा से मानी जा रही है तो वंही आज़ादी के बाद से इस सीट से एक भी जाट उम्मीदवार नहीं जीत हांसिल कर सका है अब देखना ये है की यंहा का मतदाता पुराने इतिहास को दोहराता है या छोटे चौधरी को इस बार मौका देगा
|
| बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे शिवराज
भोपाल:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। वह तीन फरवरी को चरखारी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार उमा भारती के लिए वोट मांगेंगे। गौरतलब है कि उमा भारती ने जब मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, उसके बाद शिवराज सिंह चौहान को वहां का मुख्यमंत्री बनाया गया था। उसके बाद से ही दोनों के रिश्तों में तल्खी आ गई थी। चौहान ने मंगलवार को कहा कि वह 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। तीन फरवरी को उनके तीन कार्यक्रम तय हैं। उमा भारती के चुनाव क्षेत्र चरखारी में भी उनका कार्यक्रम है।
|
| मुलायम अपने बयान से पलटे
उत्तर-प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह पूर्वांचल दौरे पर है| इस दौरान आज मुलायम सिंह यादव यु-पी के चंदौली में सभा को संबोधित करने पहुचे| जहाँ सिद्धार्थ नगर में रविवार को बलात्कार पीडितो को नौकरी दिलाने के बयान से पलटते हुए उन्होंने कहा की मैंने एसा कोई बयां नहीं दिया था| मैंने बलात्कार पीडितो को सम्मान और न्याय दिलाने की बात कही थी न की उन्हें नौकरी दिलाने की| ये मिडिया की कृपा है जो इसे तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है|लगभग घंटे भर की देरी के बाद मुलायम सिंह यादव का हेलीकाप्टर कमला पाती त्रिपाठी इंटर कालेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरा| जिसके बाद वह सभा स्थल पर पहुचे|
वहा पहुचते ही मुलायम सिंह यादव ने पहले हाथ हिलाकर सभा स्थल पर उपस्थित जनता का अभिवादन करने के साथ ही सभा को संबोधित करने लगे| इस दौरान उन्होंने सरकार बन्ने के तुरंत बाद से मुख्यालय निर्माण नॅशनल हाइवे पर रेलवे ओवर ब्रीज का निर्माण, किसानो की कर्ज माफ़ी , ६५ वर्ष से अधिक उम्र के किसानो वकीलों व वित्तीय सहायता प्राप्त विद्यालय के शिक्षको, मदरसों के मोलवीयो को पेंशन देने का वादा किया| इस दौरान मुलायम सिंह यादव बशपा सरकार को आड़े हातो लेते हुए कहा की दलितों की मसीहा कही जाने वाली माया सरकार में ही दलितों का जमकर शोषण हुआ| साथ साथ उन्होंने ग्रामीण इलाको में २० घंटे बिजली, गरीबो को मुफ्त दवाइयां व गंभीर बीमारियों के मुफ्त ओपरेशन कराने की बात भी कही| लगभग २० मिनट सभा को संबोधित करने के बाद मुलायम सिंह यादव हेलीकाप्टर पर स्वर होकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए| इस दौरान सभा स्थल पर हजारो की संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे|
|
| सिंघवी का दावा, कांग्रेस उप्र सहित 5 राज्यों में जीत की ओर लखनऊ| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को दावा किया कि पार्टी महासचिव राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि चुनाव वाले सभी पांचों राज्यों में जीत की ओर बढ़ रही है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिघवी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ गोवा, पंजाब, उत्तराखण्ड और मणिपुर राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की लहर है। इन राज्यों में कांग्रेस ही जनता के सामने सबसे मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है। उत्तर प्रदेश की बात करते हुए सिंघवी ने कहा है कि यहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खिलाफ सिर्फ सत्ता विरोधी भावना ही नहीं, बल्कि कुशासन और भ्रष्टाचार जैसे दूसरे ठोस कारण हैं।
उन्होंने यह भी कहा है कि तर्कहीन विरोध और नकारात्मक राजनीति करने वाली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को इस चुनाव में चौथा या पांचवां स्थान भी नसीब नहीं होने वाला है। रही बात सपा (समाजवादी पार्टी) की तो उसके शासनकाल में गुंडाराज को बढ़ावा मिला और किस तरह अत्याचार हुए यह लोग अभी तक भूले नहीं हैं।
कांग्रेस को सबसे मजबूत विकल्प करार देते हुए सिंघवी ने कहा है कि हमें पूरी उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में जीत की तरफ बढ़ रही कांग्रेस यहां सरकार बनाएगी। पार्टी उत्तर प्रदेश की तरह पंजाब, उत्तराखण्ड, गोवा और मणिपुर में भी जीत की तरफ बढ़ रही है।
यह पूछे जाने पर कि चुनाव के बाद बदले हालात में क्या तृणमूल कांग्रेस संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का हिस्सा रहेगी, इस पर सिंघवी ने कहा, "ये आधारहीन बातें हैं। कांग्रेस पार्टी संप्रग गठबंधन को व्यापक बनाएगी लेकिन किसी एक हिस्से को कमजोर करके नहीं।"
उल्लेखनीय है कि मीडिया में इस तरह की बातें थीं कि पांच राज्यों में चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी सपा को संप्रग में शामिल कर तृणमूल से दूरी बना सकती है, क्योंकि तृणमूल से आजकल उसके रिश्ते कुछ तल्ख हैं।
|
| आरक्षण की घोषणा से पहले कांग्रेस हिंदू राष्ट्र घोषित करे:उमा बलरामपुर : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता साध्वी उमा भारती ने कहा कि वोट के लिए धर्म के आधार पर फतवे जारी करवाना देश के लिए खतरकनाक है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित जानकर सांप्रदयिक राजनीति पर उतारू हो गई हैं। भारती भाजपा प्रत्याशी रमापति राम शास्त्री के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
सभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस की हार सुनिश्चित है। अपनी हार से डरी हुई कांग्रेस जहां धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की बात कर रही है वहीं समाजवादी पार्टी अपने पक्ष में मुसलमानों के वोट लिए मुसलिम धर्मगुरुओं से फतवे जारी करवा रही है। उन्होने कहा कि धार्मिक आरक्षण और फतवे के लिए खतरनाक हो सकती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी डरे हुए हैंए उन्हें इस बात का अहसास है कि उत्तर प्रदेश में हार के बाद पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। इसलिए कांग्रेस और राहुल किसी भी तरह अपनी सीटें बढ़ाने के लिए अल्पसंख्यकों को आरक्षण का चारा फेंक रहे हैं। यह पूरी तरह संविधान विरोधी है। मुसलमानों को धार्मिक आधार पर आरक्षण की घोषणा से पहले कांग्रेस देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करे।
उमा ने कहा कि पहले मुलायम और माया ने पिछड़ों और दलितों के आरक्षण की बात की। अब उन्हीं का हक मारकर मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने माया और मुलायम से पूछा कि क्या दलित और पिछड़े उनके बंधुआ मजदूर हैं। आगे कहा कि जिन दलित और पिछड़ों ने दोनों को मुख्यमंत्री बनायाए वे उनकी भलाई छोड़ अपने और अपने परिवार की भलाई में जुटे रहे। उन्होंने पिछड़ों और दलितों का आह्वान किया कि वे अपने हक और वजूद को बचाने के लिए माया और मुलायम को सबक सिखाएं।
|
|
|