| गागा ने कराया न्यूड फोटोशूट लन्दन : लेडी गागा के लिए कहा जाता है कि वो जो भी कर दें कम ही है ओने पौने फैशन के चलते गागा हमेशा चर्चा में रहती है|
25 वर्षीय सिंगर लेडी गागा का ताजा फोटोशूट इतना हॉट है की देखने के बाद किसी की भी सर्दी दूर हो सकती है| इसमें गागा ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी है।
आप को बता दें गागा ने 27 अप्रैल से दक्षिणी कोरिया में आरंभ होने वाले कार्यक्रम 'बॉर्न दिस वे बॉल टूर' को प्रमोट करने के लिए पहनी है।
वैसे ये पहली बार नहीं हुआ है गागा हमेशा ही कुछ ऐसा करती है कि मीडिया उसे हाथो हाथ ले ये भी उसी मुहीम के तहत किया है |
|
| दुआओं का असर, सफल रही अमिताभ की सर्जरी मुंबई| मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के पेट का ऑपरेशन सफल रहा| अमिताभ का इलाज कर रहे डाक्टरों ने बताया कि अमिताभ की तबियत ठीक है|
अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्विट पर लिखा, "दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया! सर्जरी कामयाब रही और डैड अब आराम कर रहे हैं|"
बता दें कि ऑपरेशन से पहले अमिताभ भावुक हो गए थे| शुक्रवार को अस्पताल पहुँचने के बाद अमिताभ ने ट्विट किया था, "सोने से पहले कुछ टेस्ट होंगे| हम अस्पताल के डॉक्टर और नर्सों के ज़्यादा कुशल हाथों में खुद को सौंप देते हैं| यह भरोसे का मामला है|"
अमिताभ ने आगे लिखा, "मैंने ऐसी हालत का जीवन में कई बार सामना किया है और सोचता हूं कि पता नहीं कितनी बार अभी ऐसा होना बाकी है| यह सोचना मुश्किल है, लेकिन यह सच है।"
अमिताभ ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "मेरी सेहत के लिए दुआ मांगने और शुभकामनाएं भेजने वालों का मैं शुक्रिया अदा करता हूं। आपकी प्रार्थनाएं मेरे स्वस्थ होने में बहुत काम आएंगी और इसके लिए मैं आपका हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।"
आपको बता दें कि वर्ष 1982 में फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना के चलते अमिताभ के पेट की सर्जरी हुई है|
|
| महेश भट्ट की दूसरी बेटी ने रखा बॉलीवुड में कदम
मुंबई:पूजा भट्ट के बाद अब फिल्मकार महेश भट्ट की दूसरी बेटी ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है। लेकिन वह अभिनेत्री के रूप में नहीं बल्कि विक्रम भट्ट की फिल्म राज 3 में उनकी सहायक के तौर पर काम कर रही हैं। महेश ने ट्विटर पर लिखा, मेरी बेटी शाहीन ने बॉलीवुड का सफर विक्रम भट्ट की सहायक के रूप में शुरू किया है, जो कभी मेरे सहायक हुआ करते थे। विक्रम ने 3डी में बन रही राज 3 के साथ विशेष फिल्म्स में वापसी की है। विक्रम 2003 में विशेष फिल्म्स से अलग हो गए थे। महेश ने कहा, मैं राज 3 के सेट से खबर दे रहा हूं।
आज फिल्म की शूटिंग का पहला दिन है। बिपाशा और इमरान सेट पर हैं। विक्रम भट्ट फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। शगुफ्ता रफीक ने फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म में इमरान हाशमी, जैकलिन फर्नाडिज और बिपाशा बसु मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बिपाशा ने राज (2002) और जिस्म (2003) के बाद एक फिर से महेश कैम्प में वापसी की है। महेश ने बिपाशा को मर्डर 2 में भी मुख्य किरदार की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया था।
|
| पैसा वसूल है 'अग्निपथ': शिल्पा शेट्टी मुम्बई| करण जौहर की फिल्म 'अग्निपथ' दर्शकों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की हस्तियों को भी बेहद पसंद आ रही है। पहले ही दिन रिकॉर्ड कमाई करने वाली इस फिल्म से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इतनी प्रभावित हैं कि उन्होंने इसे 'पैसा वसूल' बताया है। शिल्पा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मैंने बीती रात 'अग्निपथ' देखी। क्या फिल्म है, अभिनय और कहानी बहुत शानदार है। फिल्म पूरी 'पैसा वसूल' है।" पैसा वसूल है 'अग्निपथ' शिल्पा शेट्टी
'अग्निपथ' ने पहले ही 25 करोड़ की रिकार्ड कमाई कर इस मामले में 'बॉडीगार्ड' और 'रा वन' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। वर्ष 1990 में बनी 'अग्निपथ' में महानायक अमिताभ बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया था। वहीं करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी नई 'अग्निपथ' में ऋतिक रोशन, संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा और ऋषि कपूर अहम भूमिकाओं में हैं।
|
| लारा-महेश के घर हुआ बेटी का जन्म
मुंबई:अभिनेत्री लारा दत्ता और टेनिस स्टार महेश भूपति के घर शुक्रवार को बेटी का जन्म हुआ। महेश ने अभिषेक बच्चन की तरह ट्विटर पर अपनी बेटी के आगमन की खबर दी। महेश ने अपने अकाउंट पर लिखा है हमारे घर बेटी का आगमन हुआ है। प्रसूति के लिए जाने से पहले लारा अंतिम बार मुंबई में परमेश्वर गोदरेज के घर पर मशहूर टॉक शो प्रस्तोता ओपराह विनफ्रे के सम्मान में सोमवार को आयोजित समारोह में दिखी थीं। लगभग इसी तरह के संदेश के साथ अभिषेक ने नवंबर में अपने घर बेटी के जन्म की खबर दी थी। लारा के एक करीबी सूत्र का कहना है कि मां और बेटी पूरी तरह स्वस्थ हैं। लारा ने बीते वर्ष फरवरी में महेश के साथ शादी की थी।
|
|
|